SBI SO Syllabus in hindi

SBI SO Syllabus in Hindi: एसबीआई एसओ का सम्पूर्ण पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न, यहाँ देखें सारी डिटेल्स 

SBI SO Syllabus in Hindi: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) हर साल रिक्तियों के अनुसार SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करते हैं। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका हैं, जो SBI में काम करने का सपना देखते हैं। इसमें सफलता पाने के लिए सबसे पहला कदम सटीक और नवीनतम पाठ्यक्रम को समझना है। बैंकिंग परीक्षाएं आमतौर पर दो या तीन चरणों में संपन्न कराई जाती हैं जिसमें – प्रीलिम्स, मेंस और साक्षात्कार शामिल है। परीक्षा के हर चरण में अलग-अलग विषय और कठिनाई स्तर होते हैं, इसलिए अभ्यार्थियों को हर विषय के प्रत्येक टॉपिक को गहराई से समझ कर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको SBI SO के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का सम्पूर्ण विवरण नीचे दे रहे हैं- 

SBI SO Exam Overview: परीक्षा विवरण 

                                SBI SO Exam Overview
परीक्षा का नाम SBI SO 
संचालन निकायभारतीय स्टेट बैंक 
SBI SO सलेक्शन प्रोसेस ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार 
परीक्षा का मोडऑनलाइन
परीक्षा की भाषा/ माध्यमहिन्दी और अंग्रेजी
सिलेबसरीजनिंग क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड अंग्रेजीव्यावसायिक ज्ञान
समयसामान्य योग्यता-  90 मिनट 
व्यावसायिक ज्ञान परीक्षा- 70 मिनट
कुल अंकसामान्य योग्यता-  120 अंक 
व्यावसायिक ज्ञान परीक्षा- 150 अंक
कुल प्रश्नों की संख्यासामान्य योग्यता-  120
व्यावसायिक ज्ञान परीक्षा- 75
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा

SBI SO Exam Pattern 

एसबीआई परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दो चरणों ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। SBI SO में मुख्यतः दो पेपर होते हैं-

  1. Paper -1
  2. Paper -2

paper -1 में निम्न विषयों को शामिल किया गया है-

  • रीजनिंग 
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 
  • इंग्लिश लैंग्वेज 

Paper -2 में प्रोफेशनल नॉलेज (जनरल आईटी नॉलेज और रोल बेस्ड आईटी नॉलेज) को शामिल किया गया है। 

                                                        SBI SO Exam Pattern 
PaperSubjectNo. Of Questions Total Number Time
सामान्य योग्यता(General Aptitude)रीजनिंग 5050


 90 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 3535
इंग्लिश लैंग्वेज3535
प्रोफेशनल नॉलेज जनरल आईटी नॉलेज 2550

70 मिनट
रोल बेस्ड आईटी नॉलेज 50100
                टोटल195270160 मिनट
  • जनरल एप्टीट्यूड का पेपर क्वालीफाइंग नेचर का होता है, इसके अंकों को मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता है। 
  • SBI SO परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 की नेगेटिव मार्किंग होती है

SBI SO Exam Pattern & Syllabus: बैंकिंग की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले, यह जानना जरूरी हैं कि क्या पढ़ना हैं। कई बार अभ्यार्थी मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन परीक्षा में सलेक्शन नहीं हो पाता है। जिसका मुख्य कारण ज्यादातर छात्रों का सिलेबस से भटक जाना होता है। इसलिए सिलेबस को अच्छे से समझ कर तैयारी शुरू करना उचित होगा। इसमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा का वेटेज 70% जबकि साक्षात्कार का वेटेज 30% रहेगा। 

SBI SO Syllabus in Hindi: सेक्शन-वाइस एसबीआई एसओ सिलेबस

SBI SO  के सिलेबस में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश और आईटी जैसे विषय शामिल हैं। इन विषयों के सभी टॉपिक्स की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं-

SBI SO Syllabus in Hindi: Reasoning (तर्कशक्ति)

  • Coding Decoding (कोडिंग-डिकोडिंग)
  • Blood Relation (रक्त संबंध)
  • Seating Arrangement (बैठने की व्यवस्था)
  • Puzzle (पहेली)
  • Direction Sense Test (दिशा निर्देश टेस्ट)
  • Alphanumeric series 
  • Input output
  • Analogy 
  • Classification (वर्गीकरण), आदि

SBI SO Syllabus in Hindi: Quantitative Aptitude ( अंकगणितीय योग्यता)

  • नंबर सीरीज
  • प्रोबेबिलिटी
  • इनेक्वालिटी (Inequality)
  • अर्थमेटिक्स 
  • डेटा पर्याप्तता 
  • क्रमचय संचय 
  • डेटा इंटरप्रिटेशन 
  • सिंपलिफिकेशन & एप्रॉक्सिमेशन, आदि 

SBI SO Syllabus in Hindi: English Language (अंग्रेज़ी)

  • Reading Comprehension 
  • Tenses 
  • Error Spotting 
  • Sentence improvement
  • Word swap
  • Prepositions 
  • Conjunction 
  • Idioms & phrases 
  • Fillers 
  • Parajumble

SBI SO Syllabus in Hindi: IT Knowledge 

  • साइबर सिक्योरिटी
  • इंटरनेट 
  • ऑपरेटिंग सिस्टम 
  • MS Word, MS Office & MS Excel 
  • सॉफ्टवेयर पैकेज
  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस
  • बेसिस कांसेप्ट
  • कंप्यूटर नेटवर्क 
  • कंप्यूटर साइंस का परिचय
  • स्प्रेडशीट
  • MS PowerPoint 
  • डेटा स्ट्रक्चर, आदि 

SBI SO Syllabus in Hindi: General knowledge 

  • भारतीय बैंकिंग सिस्टम
  • सरकारी स्कीम और पॉलिसीज 
  • स्टैटिक अवेयरनेस 
  • करेंट अफेयर्स 
  • बैंकिंग टर्म्स 
  • राष्ट्रीय संस्थान 
  • मौद्रिक योजनाएं 
  • भारतीय वित्तीय प्रणाली, आदि

SBI SO Syllabus in Hindi : Role Based Syllabus

SBI SO के रोल बेस्ड विषयों का सिलेबस के सम्पूर्ण टॉपिक की डिटेल्स नीचे दी गई है-

आईटी अधिकारी/ सिस्टम अधिकारी (IT Officer/ System Officer)

  • वेब टेक्नोलॉजीस 
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर
  • कंप्यूटर नेटवर्क और बेसिक प्रोग्रामिंग भाषाएं ( C, C++, Java)
  • डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS), हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बेसिक कॉन्सेप्ट, डेटा स्ट्रक्चर
  • कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन, कंप्यूटर नेटवर्क्स, एल्गोरिदम, नेटवर्क प्रोग्रामिंग, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स 
  • कंपाइलर डिज़ाइन 
  • ऑपरेटिंग सिस्टम और सिस्टम प्रोग्रामिंग
  • सूचना प्रणाली और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, आदि

वित्त अधिकारी (फाइनेंस ऑफिसर)

  • प्रबंधन लेखा अवधारणाएं 
  • प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर (Direct and Indirect Taxes)
  • लेखा मानक(Accounting standards)
  • लेखा मानक परीक्षा (Auditing standards)
  • भारतीय पूंजी बाजार (Indian Capital Market), विदेशी मुद्रा, म्युचुअल फंड्स, लेखा परीक्षा
  • बुनियादी लेखांकन अवधारणाएं और सिद्धांत
  • लागत लेखा अवधारणाएं (Cost Accounting Concepts), आदि

कानून अधिकारी (Law Officer) 

  • बैंकर ग्राहक संबंध
  • परक्राम्य लिखत ( negotiable Instruments)
  • बैंकिंग विनियमित कानून
  • वित्तीय विश्लेषण 
  • बैंकिंग सुरक्षा कानून
  • बैंकिंग परिचालन कानून
  • विनियामक ढांचे (रेगुलेटरी फ्रेमवर्क)
  • बैंकिंग में नैतिकता और कॉरपोरेट प्रशासन 
  • अनुपालन और कानूनी पहलू, सुरक्षा के प्रकार
  • इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग, ऋण और अग्रिम, आदि

सांख्यिकीविद (statistician)

  • वित्तीय बाजार
  • समय श्रृंखला पूर्वानुमान (Time Series Forecasting), सैम्पलिंग अवधारणाएं 
  • विदेशी मुद्रा, पूर्वानुमान पोर्टफोलियो
  • बैंकिंग बीमा
  • सरल प्रतिगमन (Simple Regression), बहु प्रतिगमन (Multiple Regression)
  • बेसिक सांख्यिकी विधियाँ और अनुमान
  • सैंपलिंग वितरण (sampling Distribution), अनुमान सिद्धांत (Estimation Theory) आदि

चार्टर्ड एकाउंटेंट (Chartered Accountant)

  • भारतीय लेखा मानक
  • वित्तीय साधनों की लेखांकन और रिर्पोटिंग 
  • भारतीय पूंजी बाजार (Indian Capital Market), म्युचुअल फंड्स, विदेशी मुद्रा
  • लेखा परीक्षा (ऑडिटिंग)
  • लेखा मानक (Accounting Standards), लेखा मार्गदर्शन नोट्स (Accounting Guidance Notes), वित्तीय रिपोर्टिंग मानक
  • कॉर्पोरेट वित्तीय रिपोर्टिंग 
  • शेयर आधारित भुगतान (Share Based Payment),  देयता मूल्यांकन (Liability Valuation),  व्यवसाय मूल्यांकन (Business Valuation) आदि

साक्षात्कार 

SBI SO लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में जाने का मौका मिलेगा। यह चरण 25 अंकों का निर्धारित किया गया है, इसमें उम्मीदवार के बेसिक नॉलेज, विश्लेषणात्मक समझ (Analytical Skill) और संचार कौशल (Communication skills) का परीक्षण किया जाएगा। उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 100 अंकों की होगी जिसमें साक्षात्कार का वेटेज केवल 30% होगा। 

SBI SO Best Books List 2025

SBI SO परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सर्वश्रेष्ठ किताबों का सहारा लेना चाहिए, जिससे वे परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर सकें। नीचे आपके लिए हमने कुछ सर्वश्रेष्ठ बुक्स की लिस्ट साझा की है-

IBPS RRB SO Officer Scale- III (Senior Manager) Exam 2024 (Hindi Edition) – 10 Practice Tests including Hindi and English Language Test with Free Access to Online Testsयहाँ से खरीदें 
Banking Jaagrukta (H)यहाँ से खरीदें 
Ace Banking And Static Awareness Book (Hindi Printed Editionयहाँ से खरीदें 
Ace Quantitative Aptitude Book For Banking and Insurance (Third Hindi Medium Editionयहाँ से खरीदें 
Adda247 PublicationsA Complete Book of Data Interpretation 2022 (Third Hindi Edition)यहाँ से खरीदें 
Adda247 PublicationsA Complete Book of Puzzles & Seating Arrangement (Third Printed Hindi Editionयहाँ से खरीदें 
Kiran Quanta Arithmetic by Aashish Arora (Hindi Medium) (3817)यहाँ से खरीदें 
Bank PO Quantitative Aptitude Chapterwise Solved Papers 2000 Till Date TCS PYQs 9150+ Objective Questions (Hindi Medium) (5054)यहाँ से खरीदें 
Bank PO Reasoning Ability Chapterwise Solved Papers 2000 Till Date TCS PYQs 10200+ Objective Questions (Hindi Medium) (5060)यहाँ से खरीदें 
Kiran Institute of career excellenceBank PO Quantitative Aptitude Chapterwise Solved Papers 2000 Till Date TCS PYQs 9150+ Objective Questions (Hindi Medium) (5054)यहाँ से खरीदें 

FAQs

प्रश्न: एसबीआई में एसओ क्या होता है?

उत्तर: एसबीआई में एसओ स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) होता है।

प्रश्न: बैंक के 3 कार्य क्या हैं?

उत्तर: बैंक के 3 कार्य जमा स्वीकार करना, धन उधार देना और वित्तीय लेन-देन की सुविधा प्रदान करना। 

प्रश्न: भारत में बैंक का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर: भारत में बैंक का जनक मैदावोलु नरसिम्हम को माना जाता है।

प्रश्न: Sbi का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर: Sbi का मुख्यालय मुंबई में है।

प्रश्न: Sbi का पुराना नाम क्या था?

उत्तर: SBI का पुराना नाम इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया था।

सम्बंधित आर्टिकल

UPSC Syllabus in HindiLT Grade Syllabus in Hindi
UPTET Syllabus in HindiRRB Group D Books 2025
IBPS SO Syllabus SBI PO Syllabus in Hindi
MP TET Syllabus in Hindi RO ARO Syllabus in Hindi 
SSC MTS Syllabus in HindiUP Lekhpal Syllabus in Hindi
UP PET Syllabus in HindiUPSSSC PET Syllabus in Hindi 
RRB NTPC Syllabus in HindiCTET Syllabus in Hindi 
UP Super TET Syllabus in Hindi

उम्मीद है आप सभी पाठकों को SBI SO Syllabus in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    three × five =