Online Course for Defence Exam

Online Course for Defence Exam : भारतीय सेना में भर्ती के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन कोर्स की लिस्ट यहाँ देखें

Online Course for Defence Exam: भारत में बहुत से युवा भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आप थल सेना, वायु सेना और नौसेना में अलग-अलग एग्जाम देकर ऑफिसर बन सकते हैं। इन परीक्षाओं में मुख्य रूप से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (CDS), एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT),सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) आदि शामिल हैं। जिनमें से प्रत्येक परीक्षा की अपनी चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड है। 

Table of Contents

Online Course for Defence Exam: भारत के सर्वश्रेष्ठ डिफेंस एग्जाम 

भारत में सर्वश्रेष्ठ डिफेंस एग्जाम की लिस्ट, चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड नीचे विस्तार से बताया गया है-

Online Course for Defence Exam : नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 

राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी (NDA), भारतीय सशस्त्र सेना का एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो देश के युवाओं को थल सेना, वायु सेना, नौसेना में अधिकारी बनने का अवसर प्रदान करता है। पुणे, महाराष्ट्र में स्थित यह एकेडमी देश की तीनों सेनाओं के लिए युवाओं को  संयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करती है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में शारीरिक और  मानसिक मजबूती और साथ ही उनके नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, जिससे वे देश की सेवा में योगदान दे सकें। हर वर्ष अपने सपने को पूरा करने के लिए हजारों युवा NDA की राह का चयन करते हैं। NDA से प्रशिक्षण पूरा करके आप भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट और वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। 

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की परीक्षा तीन चरणों में संपन्न होती है-

  • लिखित परीक्षा
  • सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू 
  • मेडिकल टेस्ट

Eligibility for NDA: पात्रता मानदंड

  • आवेदक की नागरिकता भारतीय होनी आवश्यक है।
  • आयु सीमा: 16.5 से 19.5 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास (गणित और विज्ञान के साथ)

Online Course for Defence Exam : NDA course Link

Pw.liveNDA Online Coaching, Complete Course for NDA PreparationClick Here 
Unacademy NDA Online Coaching Click Here 
SSB Crack ExamNDA Exam Online Coaching 2026Click Here 
Dehradoon military academy Best NDA Online Coaching CourseClick Here 

Online Course for Defence Exam : कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (CDS) 

CDS का पूरा नाम कंबाइंड डिफेंस फोर्स है। यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित यह परीक्षा भारत में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), वायु सेना अकादमी (AFA),भारतीय नौसेना अकादमी (INA),और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है।

CDS परीक्षा मुख्यतः तीन चरणों में सम्पन्न कराई जाती है-

  • लिखित परीक्षा
  • SSB साक्षात्कार
  • मेडिकल परीक्षण

Eligibility for CDS : पात्रता

  • उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से स्नातक की डिग्री
  • आयु सीमा: 20-25 वर्ष

Online Course for Defence Exam : CDS course Link

Pw live CDS AFCAT Online CoachingClick Here 
SSB Crack ExamCDS Exam Online Coaching 2026Click Here 
Dehradoon Defence SchoolBest CDS online coachingClick Here 
Vidya GuruCDS Coaching Click Here 

Online Course for Defence Exam :एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT)

यदि आप इंडियन एयर फोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो AFCAT एक बेहतरीन विकल्प है। यह परीक्षा भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है और इस परीक्षा का संचालन वायु सेना द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा साल में दो बार फरवरी और अगस्त में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा टेक्निकल और नॉन टेक्निकल में प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के चयन के लिए कराई जाती है। AFCAT भारतीय युवाओं को बेहतरीन करियर विकल्प के साथ साथ प्रतिष्ठित पद और राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करती है।

AFCAT चयन प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न कराई करती है-

  • लिखित परीक्षा
  • एयर फोर्स सलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट
  • अंतिम मेरिट लिस्ट

Eligibility for AFCAT : पात्रता

  • उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा : फ्लाइंग ब्रांच- 20-24 वर्ष, ग्राउंड ड्यूटी- 20-26 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता–  

  • फ्लाइंग ब्रांच: इंटरमीडिएट पास (फिजिक्स+मैथमेटिक्स) और 3 वर्ष की ग्रेजुएशन डिग्री 60% अंकों के साथ
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल): इंजीनियरिंग डिग्री 60 % अंकों के साथ
  • ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल): किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से स्नातक की डिग्री 60% अंकों के साथ

Online Course for Defence Exam : AFCAT course Link

SSB Crack ExamsAFCAT Exam Online Coaching 2026Click Here 
Unacademy Free classes for CDS/AFCAT/CAPFClick Here 
Defence ManiaAFCAT 1 2026Click Here 
Major Kalsi Classes AFCAT Online ClassesClick Here 

Online Course for Defence Exam : इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम (Indian Coast Guard Assistant Commandant)

इंडियन कोस्ट गार्ड को हिंदी में भारतीय तटरक्षक बल भी कहा जाता है। यह भारतीय नौसेना, कस्टम विभाग, मत्स्य विभाग, केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर काम करता है अर्थात यह समुद्री कानून प्रवर्तक, खोज और बचाव एजेंसी है। इसके मुख्य कार्यों में कृत्रिम द्वीप, तटीय टर्मिनलों की सुरक्षा करना और समुद्री पर्यावरण का संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे कार्य इसके अंतर्गत आते हैं।

भारतीय तटरक्षक सहायक कमांडेंट (ICAC) की चयन प्रक्रिया 5 चरणों में संपन्न कराई जाती हैं-

  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • प्रारंभिक चयन बोर्ड
  • अंतिम चयन बोर्ड
  • चिकित्सा परीक्षण 
  • नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (NOC)

Eligibility for : पात्रता

  • इस पद के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है। 
  • जनरल ड्यूटी पद के लिए उम्मीदवार की गणित और फिजिक्स में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और टेक्निकल ब्रांच के लिए इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा : 21-24  वर्ष

Online Course for Defence Exam : Indian Coast Guard Assistant Commandant course Link

Indian Coast Guard – Assistant Commandant Live Batch | Online Live Classes by Adda 247Click Here 
Studyonline24x7Indian Coast Guard Online CoachingClick Here 
The CavalierMaster the COAST GUARD Exam with Expert CoachingClick Here 
TestBook Indian Coast Guard Assistant CommandantClick Here 

Online Course for Defence Exam :सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट

भारत में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) को पहले अर्धसैनिक बल कहा जाता था। इसमें केंद्रीय रूप से सशस्त्र सात पुलिस बल आते हैं, जिसमें प्रत्येक सशस्त्र बल एक विशिष्ट उद्देश्य को पूरा करने के लिए है। असम राइफल्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के एक सेना अधिकारी द्वारा किया जाता है और सभी सशस्त्र बलों का नेतृत्व एक आईपीएस (IPS) अधिकारी द्वारा किया जाता है। 

इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार जो निम्नलिखित चरणों से गुजरना पड़ेगा-

  • CAPF लिखित परीक्षा पेपर 1
  • CAPF लिखित परीक्षा पेपर 2
  • साक्षात्कार या व्यक्तिगत परीक्षण
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

CAPF Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड 

  • उमीदवार का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा 20- 25 वर्ष (श्रेणी के अनुसार छूट भी दी जायेगी) ।
  • किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से स्नातक की डिग्री। 

Online Course for Defence Exam : CAPF course Link

SSB Crack Exam UPSC CAPF Assistant Commandant Online Course 2026Click Here 
TestBook UPSC CAPF AC Complete Preparation CourseClick Here 
New career academy Best Online CAPF Coaching Click Here 
Unacademy Free classes for CAPFClick Here 

Best Books List For Defence Exam

Arihant Pathfinder NDA/NA Entrance Exam Book 2025 | National Defence & Naval Academy | 8000+ MCQs, PYQs & Complete Study Notes | Latest Edition for NDA Written Exam Preparation | English Mediumयहाँ से खरीदें 
PW NDA/NA National Defence Academy & Naval Academy 23 Previous Years Solved Papers (2014 – Sept 2025) Chapterwise & Topicwise 7500+ PYQs l Maths & General Ability For Exam 2026यहाँ से खरीदें
Pathfinder CDS Entrance Examinationयहाँ से खरीदें
Oswaal CDS (Combined Defence Services) 15 Solved Papers Year-wise 2018-2025 (I) | General Knowledge | For 2025 Examयहाँ से खरीदें
Oswaal CDS (Combined Defence Services) 16 Solved Papers Year-wise 2018-2025 (I & II) | General Knowledgeयहाँ से खरीदें
Srishti Agarwal Vagisha Mehta, Varun BaliArihant Guide to AFCAT (For Flying, Technical And Ground Duty Branches) Online Exam | Sectionwise-Chapterwise study Notes | Tables | Charts | Diagrams | 3000+ MCQs | PYQs from 2015 to 2024 | Free Online Mock Tests with QR Codeयहाँ से खरीदें
Oswaal Editorial BoardOswaal AFCAT 15 Years Chapter-wise & Topic-wise Solved Papers 2011 to 2025 (I) for 2025 Examयहाँ से खरीदें
Oswaal Practical Approach to SSB Interview | Technique-Wise & Task Wise Concepts | Exam Covered NDA/NA, CDS, AFCAT, TES, Navy TA, ACC and all Service Entries – by Cdr Vikas Yadav &यहाँ से खरीदें
Defence (Written and SSB)यहाँ से खरीदें
Arihant Pathfinder NDA/NA Entrance Exam Book 2025 | National Defence & Naval Academy | 8000+ MCQs, PYQs & Complete Study Notes | Latest Edition for NDA Written Exam Preparation | English Mediumयहाँ से खरीदें

FAQs

प्रश्न: NDA कितने साल का कोर्स होता है?

उत्तर: NDA की ट्रेनिंग कुल मिलाकर लगभग 4 से 4.5 साल की होती है।

प्रश्न: एनडीए में सबसे ऊंचा पद कौन सा है?

उत्तर: भारतीय सेना में यह ‘जनरल ‘ होता है। भारतीय नौसेना में यह ‘एडमिरल’ होता है और भारतीय वायु सेना में यह ‘एयर चीफ मार्शल’ होता है।

प्रश्न: Cds के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

उत्तर: सीडीएस परीक्षा के लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है और उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

प्रश्न: AFCAT क्या है?

उत्तर: AFCAT का मतलब एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट है।

प्रश्न: Afcat के बाद क्या होता है?

उत्तर: AFCAT पास करने वाले उम्मीदवार भारतीय वायु सेना में अलग अलग ब्रांचेज में कमीशन ऑफिसर बन सकते हैं।

नोट: इन सभी परीक्षाओं के लिए शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

सम्बंधित आर्टिकल

UPSC Syllabus in HindiLT Grade Syllabus in Hindi
UPTET Syllabus in HindiRRB Group D Books 2025
IBPS SO Syllabus SBI PO Syllabus in Hindi
MP TET Syllabus in Hindi RO ARO Syllabus in Hindi 
SSC MTS Syllabus in HindiUP Lekhpal Syllabus in Hindi
UP PET Syllabus in HindiUPSSSC PET Syllabus in Hindi 
RRB NTPC Syllabus in HindiCTET Syllabus in Hindi 
UP Super TET Syllabus in Hindi

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Online Course for Defence Exam से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    2 + nine =