List of Government Jobs For 12th Pass

List of Government Jobs For 12th Pass : बारहवीं के बाद सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले, यहाँ देखें विभिन्न पदों पर नौकरियों की पूरी लिस्ट

List of Government Jobs For 12th Pass: आज के दौर में जहां प्राइवेट नौकरियों में अनिश्चित भविष्य और अस्थिरता जैसी स्थितियाँ देखने को मिल रही हैं। ऐसे में छात्रों का रुझान सरकारी नौकरी की तरफ अधिक देखने को मिल रहा है। एक सुरक्षित भविष्य के मद्देनजर युवाओं के सामने सरकारी नौकरी एक बेहतर विकल्प साबित हुआ है। खासकर 12वीं पास युवाओं के लिए जो जल्द नौकरी पाकर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। सरकार के द्वारा कई ऐसी भर्तियां जारी की जाती हैं, जो न सिर्फ सम्मानजनक है बल्कि बेहतर सुविधाएं और आकर्षक वेतन भी प्रदान करती हैं।

भारत के कई सरकारी विभाग जैसे डाक विभाग, रेलवे, बैंकिंग, रक्षा सेवाएं, आदि बारहवीं के बाद युवाओं के लिए नौकरी के सुनहरे द्वार खोल देती हैं। ये नौकरियां न केवल उच्च वेतन देती हैं, बल्कि महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा , यात्रा सुविधा, पेंशन और बोनस जैसी सुविधाएं प्रदान करती है। 

List of Government Jobs For 12th Pass: 12वीं के बाद सरकारी नौकरियों की लिस्ट

भारत में 12th के बाद विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में पद उपलब्ध हैं। जिनमें उम्मीदवार को उच्च सैलरी के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलती है। नीचे टेबल में 12th के बाद अलग-अलग विभागों विभिन्न पदों की जानकारी दी गई है-

सरकारी विभागपोस्ट का नाम
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)नेशनल डिफेन्स अकेडमी (NDA) और Naval Academy (NA)
भारतीय रेलवाणिज्यिक सह टिकिट क्लर्क (Commercial Cum Ticket Clerk)/लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट (Account Clerk cum Typist)
कर्मचारी चयन आयोगडाटा एंट्री/ लोअर  डिवीजन क्लर्क/डाक सहायक एवं सॉर्टिंग सहायक और कोर्ट क्लर्क
इंडियन ऑयल लिमिटेडजूनियर सहायक (क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर)
बीएसएफ (BSF) कांस्टेबल (वार्ड बॉय/ वार्ड गर्ल)
भारतीय नौसेना नाविक (Indian Navy Sailor)Artificer Apprentice (AA) और Senior Secondary Recruit (SSR)
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)स्टेनोग्राफर
एसएससी मल्टी-टास्किंग (नॉन टेक्निकल)मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार
भारतीय रेललेखा लिपिक सह टाइपिस्ट (Account Clerk cum Typist)
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलखेल कोटे के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)

List of Government Jobs For 12th Pass: भारतीय रक्षा सेवाएं ( Indian Defence Services)

भारतीय रक्षा सेवाएं ( Indian Defence Services) हर साल 12वीं पास युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर प्रतिष्ठित नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी करते हैं। इसमें मुख्य रूप से तीन सेनाएं- थल सेना, वायु सेना और नौसेना शामिल हैं। 12th के बाद भारतीय रक्षा सेवाओं में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नीचे टेबल में लिस्ट दी गई है-

                                          Indian Defence Services List
पोस्ट का नामपात्रता (Eligibility)
भारतीय सेना अधिकारीकिसी भी स्ट्रीम में 10+2गणित एक विषय होना आवश्यक है। प्रवेश परीक्षा: UPSC NDA
भारतीय नौसेना अधिकारीआयु- 16 ½ से 19 वर्षविषय: 10+2 PCM न्यूनतम 70% के साथप्रवेश परीक्षा: UPSC NDA
भारतीय वायु सेना अधिकारीआयु- 16 ½ से 19 ½  वर्षविषय: 10+2 (भौतिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी) न्यूनतम 50% प्रवेश परीक्षा: UPSC NDA 

List of Government Jobs For 12th Pass: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed police Forces)

हर साल बारहवीं पास अभ्यार्थियों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुमिस बल (Central Armed police Forces) विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी करते हैं। नीचे टेबल में विभिन्न पद दिए गए हैं जिसमें 12th के बाद आवेदन कर सकते हैं-

       Central Armed police Forces jobs List
पोस्ट का नाम पात्रता मापदंड (Eligibility)
Border Security Force (BSF)
कांस्टेबल (वार्ड बॉय/ वार्ड गर्ल) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं
2+ वर्ष का कार्य एक्सपीरियंस 
हेड कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)10+2पशु चिकित्सा में 1 वर्षीय सिलेबस 
Central Reserve Police Force (CRPF)
कांस्टेबलउम्र: 18-23 वर्ष10th/ मैट्रिकुलेशन 
हेड कांस्टेबल (HC) जनरलउम्र: 18-25 वर्ष10+2 किसी भी स्ट्रीम से
हेड कांस्टेबल (HC) मिनिस्टीरियल उम्र: 18-25 वर्षहिन्दी या अंग्रेजी में टाइपिंग दक्षता
हेड कांस्टेबल (HC) स्टेनो/ टाइपिस्टपुरुष/महिलाउम्र: 18-25 वर्षहिन्दी या अंग्रेजी में टाइपिंग दक्षता
Indo-Tibetan Border Police (ITBP)
हेड कांस्टेबल/ दूरसंचारउम्र: 18-25 वर्ष10+2 PCM न्यूनतम कुल अंक: 45%
हेड कांस्टेबल/ मंत्री काउम्र: 18-25 वर्षहिन्दी या अंग्रेजी में टाइपिंग दक्षता न्यूनतम कुल अंक: 45 %
कांस्टेबल (प्लास्टर सहायक)10+2 PCB प्लास्टर रूम में सहायक के रूप में कार्य करने का अनुभव 2 वर्ष होना चाहिए।वरीयता: सरकारी हॉस्पिटल में 
सहायक उप निरीक्षक/ स्टेनोग्राफर उम्र: 18-25 वर्षहिन्दी या अंग्रेजी में टाइपिंग दक्षता न्यूनतम कुल अंक: 45 %
Central Industrial Security Force (CISF)
हेड कांस्टेबल (HC)उम्र: 18-23 वर्ष10+2 किसी भी स्ट्रीम मेंभारतीय नागरिक

List of Government Jobs For 12th Pass: राज्य पुलिस बल (State Police Forces)

पुलिस बल की नौकरियां अलग-अलग राज्यों के अधिकार क्षेत्रों में आती हैं, इसलिए भर्ती परीक्षाएं अलग-अलग आयोजित की जाती हैं। राज्य पुलिस सेवाएं अपने कर्मचारियों को केंद्रीय नौकरियों के समान ही वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान करती हैं। राज्य पुलिस विभाग नियमित समय पर भर्तियों की अधिसूचनाएं जारी करता है। नीचे टेबल में दिए गए पदों पर आप 12th के बाद आवेदन कर सकते हैं-

                                            State Police Forces Jobs List 
पद का नामआयु सीमान्यूनतम योग्यताचयन प्रक्रिया
कांस्टेबल18-23 वर्ष12th पासलिखित, फिजिकल,मेडिकल
हेड कांस्टेबल 18-25 वर्ष12th+ संबंधित स्किललिखित, फिजिकल,मेडिकल
महिला कांस्टेबल 18-25 वर्ष12th पास लिखित, फिजिकल,मेडिकल
ड्राइवर कांस्टेबल20-25 वर्ष12th+ ड्राइविंग स्किललिखित, फिजिकल, ड्राइविंग टेस्ट
जेल वार्डन18-27 वर्ष12th पास लिखित, फिजिकल,मेडिकल
अग्निशमन सिपाही(fireman)18-25 वर्ष12th पासलिखित, फिजिकल,मेडिकल
सब-इंस्पेक्टर (SI)20-28 वर्षस्नातक (12th के बाद विकल्प)लिखित, फिजिकल,मेडिकल
फॉरेस्ट गार्ड18-27 वर्ष12th पास लिखित, फिजिकल,मेडिकल

List of Government Jobs For 12th Pass: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

कर्मचारी चयन आयोग, SSC CHSL, LDC, JSA, PO, DEO और स्टेनोग्राफर जैसे पदों पर नौकरी के अवसर प्रदान करता हैं। ये पद आकर्षक वेतन के साथ करियर स्थिरता प्रदान करते हैं। SSC हर साल बारहवीं के बाद कई पदों के लिए अधिसूचना जारी करता है। 12th के बाद यदि आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पदों पर अप्लाई कर सकते हैं-

                    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) Jobs List
पद का नामपात्रता मापदंड (Eligibility)
लोवर डिविजन क्लर्कउम्र: 18-27 वर्ष10+2 किसी भी स्ट्रीम में 50 60% अंकों के साथपरीक्षा: SSC CHSL 
डाक सहायकउम्र: 18-27 वर्ष10+2 किसी भी स्ट्रीम में 50 60% अंकों के साथपरीक्षा: SSC CHSL
जूनियर सचिवालय सहायक (Junior Secretariat Assistant)उम्र: 18-27 वर्ष10+2 किसी भी स्ट्रीम में 50 60% अंकों के साथपरीक्षा: SSC CHSL
डेटा एंट्री ऑपरेटर उम्र: 18-27 वर्ष10+2 किसी भी स्ट्रीम में 50 60% अंकों के साथपरीक्षा: SSC CHSL
डेटा एंट्री ऑपरेटर (C&AG)उम्र: 18-27 वर्ष10+2 PCM 50-60% के साथ 
स्टेनोग्राफर ग्रेड सीआयु: 18-30 वर्षकोई भी स्ट्रीम में 10+2परीक्षा: SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट
स्टेनोग्राफर ग्रेड डी आयु: 18-30 वर्षकोई भी स्ट्रीम में 10+2परीक्षा: SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट

List of Government Jobs For 12th Pass: रेलवे (Railway)

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। यह हर साल लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता हैं। भारतीय रेलवे 12th के बाद अच्छे वेतन वाली नौकरियां देता है। यदि आप बारहवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दिए गए पदों पर आवेदन कर सकते हैं-

                                      Railway Jobs List 
पोस्ट का नामपात्रता मापदंड (Eligibility)
वाणिज्यिक सह टिकिट क्लर्क(10+2) 50% अंकों के साथहिन्दी या अंग्रेजी टाइपिंग दक्षतापरीक्षा: RRB NTPC और साक्षात्कार 
लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट 10+2) 50% अंकों के साथहिन्दी या अंग्रेजी टाइपिंग दक्षतापरीक्षा: RRB NTPC और साक्षात्कार
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट10+2) 50% अंकों के साथहिन्दी या अंग्रेजी टाइपिंग दक्षतापरीक्षा: RRB NTPC और साक्षात्कार
ट्रेन क्लर्क10+2) 50% अंकों के साथहिन्दी या अंग्रेजी टाइपिंग दक्षतापरीक्षा: RRB NTPC और साक्षात्कार
जूनियर टाइम कीपर10+2) 50% अंकों के साथहिन्दी या अंग्रेजी टाइपिंग दक्षतापरीक्षा: RRB NTPC और साक्षात्कार
सहायक लोको पायलट (ALP)(10+2) 50% अंकों के साथपरीक्षा: RRB ALP

List of Government Jobs For 12th Pass: सार्वजनिक क्षेत्रों की नौकरियां (PSUs)

भारत में पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) हमारे देश की औद्योगिक और आर्थिक विकास की रीढ़ हैं। पीएसयू में काम करना बेहद सम्मानजनक है, ये 12th के बाद भरता में मिलने वाली सबसे ज्यादा तनख्वाह वाली सरकारी नौकरी में से एक है। नीचे एक PSUs से जुड़ी कुछ सरकारी नौकरियों के साथ अन्य जानकारी की लिस्ट साझा की है-

PSUs Jobs List
पोस्ट का नामपात्रता मापदंड (Eligibility)
इंडियन ऑयल लिमिटेड
कनिष्ठ सहायक (क्लर्क-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर)18 33 वर्ष 10+2 किसी भी स्ट्रीम सेकांस्टेबलकंप्यूटर एप्लीकेशन में मिनिमम 6 महीने की अवधि का प्रमाणपत्र/डिप्लोमाMS Word, MS Excel और MS Powerpoint की पूरी जानकारीगृह मंत्रालय और एसएससी के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार SSC CRPF, SSF, NIA में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और AR में राइफलमैन (GD) के पद के लिए परीक्षा आयोजित करता है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड 
ट्रेड अपरेंटिस (खुदरा बिक्री सहायक)18 24 वर्ष आयु10+2 मिनिमम 45 50% अंकों के साथ‘रिटेल ट्रेनी एसोसिएट’ का प्रमाणपत्र
ट्रेड अपरेंटिस (डेटा एंट्री ऑपरेटर)18 24 वर्ष आयु10+2 मिनिमम 45 50% अंकों के साथ‘घरेली डेटा एंट्री ऑपरेटर’ का प्रमाणपत्र

सरकारी नौकरियां आज के समय में युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं, क्योंकि इसमें नौकरी सुरक्षा, आकर्षित भत्ते और वेतन प्राप्त होता है। 12th पास करने के बाद ये सरकारी नौकरियां न केवल करियर ग्रोथ प्रदान करती हैं। बल्कि एक संतोषजनक और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करती हैं। ऊपर इस लेख में हमने बारहवीं के बाद मिलने वाली सरकारी नौकरियों का विवरण दिया हैं, आशा है ये जानकारी आपके लिए सहायक रही होगी।

नोट : यह लेख सिर्फ 12वीं की योग्यता को ध्यान में रख कर बनाया गया है। वहीं कई सरकारी नौकरियों में 12वीं के साथ अन्य तरह की स्किल और योग्यता मांगी जा सकती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि कैंडिडेट किसी भी पोस्ट के लिए आवेदन करने से पहले उस पोस्ट की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेंं।

FAQs

प्रश्न: 12वीं के बाद कौन-कौन से कंपटीशन एग्जाम दे सकते हैं?

उत्तर: 12वीं के बाद इंजीनियरिंग के लिए JEE Main, मेडिकल के लिए NEET, सामान्य स्नातक कोर्स के लिए CUET, सेना में जाने के लिए NDA, कानून के लिए CLAT, डिज़ाइन के लिए NIFT, और बैंकिंग और सरकारी नौकरियों जैसे SSC CHSL और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाएं। 

प्रश्न: क्या 12 वीं पास रेलवे के लिए आवेदन कर सकता है?

उत्तर: 12वीं पास उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी 2025-26 अंडरग्रेजुएट भर्ती के लिए कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

प्रश्न: 12वीं के बाद कितने सरकारी एग्जाम होते हैं?

उत्तर: 12वीं की परीक्षा के बाद, SSC CHSL, SSC MTS, RRB NTPC/ग्रुप D, पुलिस कांस्टेबल, रक्षा परीक्षाएँ (NDA, सेना, नौसेना, वायु सेना), डाकघर GDS और राज्य स्तरीय क्लर्क/पटवारी परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

प्रश्न: 12 के बाद रेलवे में जॉब कैसे पाए?

उत्तर: 12वीं के बाद रेलवे में नौकरी पाने के लिए, आपको रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) या रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।

प्रश्न: 12वीं के बाद रेलवे ऑफिसर कैसे बने?

उत्तर: 12वीं के बाद रेलवे की नौकरी पाने के लिए, उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित 12वीं के बाद रेलवे परीक्षाओं के लिए आवेदन करना होगा।

सम्बंधित आर्टिकल

UPSC Syllabus in HindiLT Grade Syllabus in Hindi
UPTET Syllabus in HindiRRB Group D Books 2025
IBPS SO Syllabus SBI PO Syllabus in Hindi
MP TET Syllabus in Hindi RO ARO Syllabus in Hindi 
SSC MTS Syllabus in HindiUP Lekhpal Syllabus in Hindi
UP PET Syllabus in HindiUPSSSC PET Syllabus in Hindi 
RRB NTPC Syllabus in HindiCTET Syllabus in Hindi 
UP Super TET Syllabus in Hindi

उम्मीद है आप सभी पाठकों को List of Government Jobs For 12th Pass in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    2 + 18 =