SBI Recruitment 2025

SBI Recruitment 2025 : भारतीय स्‍टेट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, 17 नवंबर है अंतिम तिथि‍

SBI Specialist Officer Recruitment :भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कई पदों पर भर्ती के लिए अपनी ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है, जिसके तहत कुल 103 रिक्त पदों को भरा जाना है। जो इच्‍छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि SBI Bank Recruitment ने रीजनल हेड, सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट), प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिज़नेस ), इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (ईओ) समेत कई पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2025 है। इस भर्ती की विज्ञप्ति का लिंक हम आपको इस खबर में आगे दे रहे हैं…

SBI परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां :

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 27 अक्‍टूबर, 2025
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि17 नवंबर, 2025
आवेदन शुल्‍क जमा करने की अंतिम तिथि17 नवंबर, 2025

SBI परीक्षा के लिए आयु सीमा : 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्‍यूनतम आयु 25, 28, 30, 35 और अधिकतम आयु 35, 40, 42, 50 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

How to Prepare for Railway Exams in Hindi

SBI भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता :

इच्‍छुक उम्मीदवार एसबीआई भर्ती हेतु शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई आध‍िकारि‍क नोटिफिकेशन को पढ़ें।

SBI भर्ती के लिए पदों का विवरण :

पदों का नामपदों की संख्या
हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट एंड रिसर्च)01
जोन हेड (रिटेल)03
रीजनल हेड 04
रिलेशनशिप मैनेजर – टीम लीड 10
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट (ईएस)09
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (ईओ)20
प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिज़नेस )02
सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट)02

सरकारी परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

SBI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया :

  • सबसे पहले उम्‍मीदवार SBI की वेबसाइट https://sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • अब नीचे दी गई “Recruitment of Specialist Cadre Officers” विकल्‍प पर जाएं।
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स का यूज करके रजिट्रेशन और लॉग इन करें।
  • वेबसाइट पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करें और स्कैन किए गए दस्तावेज़ को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबम‍िट बटन पर क्‍ल‍िक कर ऑनलाइन फॉर्म जमा करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म जमा होने के बाद इस एक बार अच्‍छी तरह पढ लें, ताकि कोई त्रुट‍ि न हो।
  • अब आवेदन का एक प्रि‍ंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षि‍त रख लें।

Apply Online Link 

आधि‍कारि‍क नोट‍िफि‍केशन के लिएयहां क्ल‍िक करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिएयहां क्ल‍िक करें
आध‍िकार‍िक वेबासइट पर जाने के लिएयहां क्ल‍िक करें
SBI Specialist Officer (SO) सिलेबस के लि‍एयहां क्ल‍िक करें 

उम्मीद है आप सभी पाठकों को SBI Recruitment 2025 in hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्‍य सरकारी नौकरी की लेटेस्‍ट अपडेटस को पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4 × 5 =