Essay on United Nations Day

Essay on United Nations Day in Hindi: संयुक्त राष्ट्र दिवस के इतिहास और महत्व सहित निबंध

Essay on United Nations Day in Hindi: 24 अक्टूबर 1948 से हर साल संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में सभी के लिए शांति और मानव अधिकारों का संरक्षण करने के लिए वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र दिवस के स्थापना की गई। यह सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों के हस्ताक्षर के बहुमत समर्थन के बाद आधिकारिक तौर पर अस्तित्व में आया।

वर्ष 1971 में इसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की घोषणा की गई। तब से हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। 

Essay on United Nations Day in 100 Words (संयुक्त राष्ट्र दिवस पर 100 शब्दों में निबंध) 

वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र दिवस का संस्थापक दस्तावेज संयुक्त राष्ट्र चार्टर को माना जाता है, जो पूरे विश्व में समानता और शांति बनाए रखने की दिशा में काम करता है। वर्ष 2030 लक्ष्य के तहत संयुक्त राष्ट्र संघ ने गरीबी उन्मूलन, लैंगिक समानता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जलवायु परिवर्तन से संबंधित कई अन्य विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया है। इस दिन संयुक्त राष्ट्र और इसमें शामिल सदस्य देश प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और वैश्विक चर्चा जैसे कई अन्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिससे राष्ट्रों के बीच सहयोग और एकता को मजबूत किया जा सके।

Essay on United Nations Day in 500 Words (संयुक्त राष्ट्र दिवस पर 500 शब्दों में निबंध)

वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर एक ऐतिहासिक दस्तावेज है जिसने वैश्विक स्तर पर राष्ट्रों के बीच शांति, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा दिया है। संयुक्त राष्ट्र दिवस क्यों मनाया जाता है। इसका महत्व और इतिहास का विस्तृत वर्णन नीचे विस्तार से निबंध में देख सकते हैं-

प्रस्तावना

संयुक्त राष्ट्र मिशन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा, शांति और विकास में यूनाइटेड नेशन (UN) की भूमिका के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना, जिससे लोग इसकी स्थापना और वैश्विक मिशन का सम्मान कर सकें। इसके साथ ही गरीबी, जलवायु परिवर्तन और असमानता जैसी वैश्विक समस्याओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी समाधान की नीतियों को प्रोत्साहन देना। संयुक्त राष्ट्र दिवस पर इससे जुड़े अन्य देशों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र दिवस का इतिहास

द्वितीय विश्व युद्ध की भीषण तबाही के पश्चात संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के बाद हुई थी, जहां संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर 50 देशों में मिलकर हस्ताक्षर किए थे। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रों के आपसी सहयोग से वैश्विक स्तर पर हो रही समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करना था। जिससे विश्व को एक और युद्ध से रोका जाए और अंतरराष्ट्रीय विवादों और समस्याओं को शांति और कूटनीति के माध्यम से सुलझाया जा सके।

संयुक्त राष्ट्र दिवस के मुख्य तथ्य:

  • United Nation Security Council (UNSC) के पांच प्रमुख सदस्य- रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन गणराज्य और अमेरिका हैं। ये सदस्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मतभेदों को सुलझाने और वैश्विक शांति बनाए रखने में मदद करते हैं। 
  • संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत कई संस्थाएं कार्यरत है जिसमें- United Nation Education, Scientific and Cultural Organisation (UNESCO), World Health Organisation (WHO), United Nations International Children’s Emergency Fund (UNICEF), United Nations Development Program (UNDP) ये स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों के लिए कार्य करती हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र दिवस की स्थान 24 अक्टूबर 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी।

संयुक्त राष्ट्र निम्न अंतरराष्ट्रीय दिवसों के माध्यम से भी अपने उद्देश्यों को बढ़ावा देता है-

  • विश्व शांति दिवस (World Peace Day)
  • विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day)
  • अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (International Day of Older Person)
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day)

यह सभी अंतरराष्ट्रीय दिवस संयुक्त राष्ट्र के उस व्यापक लक्ष्य को पूरा करते हैं, जिसमें विश्व में समानता, स्थिरता और समावेशिता सर्वोपरि हो।

संयुक्त राष्ट्र दिवस के मुख्य लक्ष्य:

  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और शांति बनाए रखना।
  • राष्ट्रों के बीच तनाव होने पर मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करना।
  • विकास कार्यक्रम और वित्तीय सहायता से गरीबी का उन्मूलन करना।
  • समानता और सामाजिक न्याय को वैश्विक स्तर की ओर बढ़ावा देना।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समस्याएं विकसित होने पर सहयोग प्रदान करना।
  • उपर्युक्त लक्ष्यों की प्राप्ति में राष्ट्रों के कार्य में सामंजस्य स्थापित करने के लिए केंद्र के रूप में कार्य करना।
  • लिंग, जाति और राष्ट्रीय भेदभाव के बिना सभी को समान अधिकार प्रदान करना।
  • नवीनीकरण ऊर्जा के स्त्रोत को प्रोत्साहित करना, जिससे विकसित देशों को जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने की सलाह दी जा सके।

निष्कर्ष

संयुक्त राष्ट्र दिवस का जश्न मनाने का उद्देश्य यह है कि विश्व में होने वाली समस्याएं सीमा से परे हैं, इसलिए सभी राष्ट्रों को एकजुट होकर इन समस्याओं का सामना करना चाहिए। जिसके परिणाम स्वरूप आने वाली पीढ़ी के लिए न्यायपूर्ण,शांतिपूर्ण और सतत भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Last 10 Years Theme on United Nations Day: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर पिछले 10 सालों की थीम 

साल (Year)थीम (Theme)
2025शांति, एकता और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देना।
2024सभी के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय।
2023इस साल कोई विशिष्ट थीम घोषित नहीं की गई थी।
2022जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया गया।
2021“बाल श्रम के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष” था, जिस पर ध्यान केंद्रित गया।
2020“पादप स्वास्थ्य का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष” था, जिस पर ध्यान केंद्रित किया गया।
2019“स्वदेशी भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष” था।
2018“सतत विकास” पर ध्यान केंद्रित किया गया।
2017“विकास के लिए सतत पर्यटन का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष” था।

Note: संयुक्त राष्ट्र दिवस हर साल होने वाला आयोजन है, इसकी कोई विशेष थीम नहीं होती है। संयुक्त राष्ट्र दिवस के लिए थीम हमेशा उस वर्ष के लिए आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय वर्ष के विषय को दर्शाती है।

FAQs

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र दिवस 1945 में उस दिन की वर्षगांठ का प्रतीक है जब संयुक्त राष्ट्र चार्टर लागू हुआ था।

प्रश्न: 24 अक्टूबर को क्या मनाया जाता है?

उत्तर: 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न: UNO का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर: UNO का मुख्यालय न्यूयॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

प्रश्न: यू एन ओ का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: यू एन ओ का पूरा नाम United Nations Organization है।

प्रश्न: Uno के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर: Uno के वर्तमान अध्यक्ष एंटोनियो गुटेरेश हैं।

संबंधि‍त अर्टि‍कल

Essay on Diwali in Hindi: दीपावली की प्रचलित कहानियों से तैयार करें बेहतरीन निबंध, मार्क्स मिलेंगे पूरेEssay on Dussehra in Hindi: अच्छे अंक पाने के लिए यहां से तैयार करें दशहरा पर निबंध
महात्‍मा गांधी पर निबंध जवाहर लाल नेहरू पर निबंध
भारत के त्योहारों पर निबंधशीत ऋतु पर निबंध
स्वच्छ भारत अभियान पर निबंधबाल दिवस पर निबंध

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Essay on United Nations Day in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक निबंध के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    12 − seven =