सीएसआईआर नेट परीक्षा पैटर्न (CSIR NET Exam Pattern in Hindi)- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के माध्यम से सीएसआईआर नेट अंडर ग्रेजुएट (UGC) परीक्षा पैटर्न की जानकारी साझा की गई है। उम्मीदवार इसके द्वारा जारी अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in. पर जाकर देख सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के आधार पर सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 दिसंबर के लिए 25 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी, और इसकी अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है। ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 ( CSIR UGC NET 2025) परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को सही पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हमने परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी है।
सीएसआईआर नेट परीक्षा 2025 (CSIR NET Exam 2025)- मुख्य तथ्य
| आयोजक | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) |
| परीक्षा | सीएसआईआर नेट (CSIR NET) |
| समय | 3 घंटा |
| CSIR NET के विषय | भौतिक विज्ञानगणितीय विज्ञानजीवन विज्ञानरासायनिक विज्ञानपृथ्वी विज्ञान, महासागर और गृह विज्ञान, वायुमंडलीय |
| प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न) |
| कुल अंक | 200 |
| अंक योजना | गलत जवाब के लिए अंक कटेंगे |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन ( कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) |
सीएसआईआर नेट परीक्षा पैटर्न 2025 (CSIR NET Exam Pattern 2025)
| विषय | प्रश्नों की कुल संख्या | अधिकतम अंक | समय |
| पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और गृह विज्ञान | 150 | 200 | 3 घंटे |
| जीवन विज्ञान | 145 | ||
| गणितीय विज्ञान | 120 | ||
| रासायनिक विज्ञान | 120 | ||
| भौतिक विज्ञान | 75 |
सीएसआईआर नेट परीक्षा के खंड ( CSIR NET Section of Exam in Hindi)
CSIR नेट परीक्षा के प्रत्येक विषय में तीन भाग (खंड) होंगे। NTA उन प्रश्नों की संख्या प्रदान करता है जिसमें अभ्यार्थियों को प्रत्येक अनुभाग में प्रयास करने की आवश्यकता होती है। अभ्यार्थी प्रत्येक खंड में निर्धारित प्रश्नों से अधिक प्रयास करते हैं, तो खंड के पहले 20 प्रश्नों पर विचार किया जाएगा। परीक्षा के तीनों खंडों का विवरण निम्न प्रकार है-
खंड A- परीक्षा का यह खंड प्रत्येक विषय में समान रहता है और प्रत्येक उम्मीदवार को इसका प्रयास करना चाहिए। इस खंड में उम्मीदवार की सामान्य योग्यता का परीक्षण होता है, जिसमें तार्किक तर्क, श्रृंखला निर्माण, विश्लेषणात्मक और संख्यात्मक क्षमता, मात्रात्मक तुलना, पहेलियां इत्यादि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
खंड B- यह खंड उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित टॉपिक्स पर केंद्रित रहता है।
खंड C- इस खंड में प्रश्नों का स्तर कठिन होता है, जिसमें उम्मीदवार द्वारा चुने गए पाँच विषयों (रासायनिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान और गणितीय विज्ञान) में से प्रश्न आते हैं।
CSIR NET रासायनिक विज्ञान परीक्षा पैटर्न:
| खंड – A | खंड – B | खंड – C | कुल | |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 20 | 40 | 60 | 120 |
| हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 35 | 25 | 75 |
| प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 2 | 4 | 200 |
| प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटा गया अंक | 0.5 | 0.5 | 1 | – |
CSIR NET वायुमंडलीय, पृथ्वी, महासागर और गृह विज्ञान परीक्षा पैटर्न:
| खंड-A | खंड-B | खंड- C | कुल | |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 20 | 50 | 80 | 150 |
| हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 35 | 25 | 75 |
| प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 2 | 4 | 200 |
| प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटा गया अंक | 0.5 | 0.5 | 1.32 | – |
CSIR NET जीवन विज्ञान परीक्षा पैटर्न:
| खंड-A | खंड-B | खंड-C | कुल | |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 20 | 50 | 75 | 145 |
| हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 35 | 25 | 75 |
| सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 2 | 4 | 200 |
| गलत उत्तर के लिए काटा गया अंक | 0.5 | 0.5 | 1 | – |
CSIR NET गणितीय विज्ञान परीक्षा पैटर्न:
| खंड-A | खंड-B | खंड-C | कुल | |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 20 | 40 | 60 | 120 |
| हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 25 | 20 | 60 |
| सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 3 | 4.75 | 200 |
| गलत उत्तर के लिए काटा गया अंक | 0.5 | 0.75 | 0 | – |
CSIR NET भौतिक विज्ञान परीक्षा पैटर्न:
| खंड-A | खंड-B | खंड-C | कुल | |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 20 | 25 | 30 | 75 |
| हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 20 | 20 | 55 |
| सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 3.5 | 5 | 200 |
| गलत उत्तर के लिए काटा गया अंक | 0.5 | 0.875 | 1.25 | – |
CSIR NET Syllabus in Hindi (सीएसआईआर नेट परीक्षा पाठ्यक्रम)
| विषय | विवरण |
रासायनिक विज्ञान | भौतिक रसायन कार्बनिक रसायन अकार्बनिक रसायन उत्प्रेरण और हरित रसायन सुपरमॉलेक्यूलर रसायन विज्ञान नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रसायन विज्ञान औषधीय रसायन विज्ञान पर्यावरण रसायन विज्ञान |
पृथ्वी विज्ञान | महासागर और वायुमंडल भौतिक भूगोल पृथ्वी और सौरमंडल पृथ्वी का आंतरिक भाग, विरूपण और विवर्तनिकी पर्यावरण पृथ्वी विज्ञान अर्थ मैटेरियल, सतह की विशेषताएं और प्रक्रियाएं भूभौतिकी महासागर विज्ञान अंतरिक्ष विज्ञान भूगर्भ शास्त्र |
गणितीय विज्ञान | बीजगणित लीनियर एलजेब्राटोपोलॉजी काम्प्लेक्स एनालिसि सन्यूमेरिकल एनालिसिस क्लासिकल मैकेनिक्स कैलकुलस ऑफ वेरिएशनलीनियर इंट्रेगल इक्वेशन सामान्य अवकलन समीकरण आंशिक अवकलन समीकरण डिस्क्रिप्टिव स्टेटिक्स |
जीवन विज्ञान | मौलिक प्रक्रियाएं जीव विज्ञान से प्रासंगिक अणु और उनकी अंतः क्रियाएं सेलुलर संगठन वंशानुक्रम जीव विज्ञान सिस्टम फिजियोलॉजी-प्लांटसिस्टम फिजियोलॉजी-पशु पारिस्थितिक सिद्धांत एप्लाइड बायोलॉजी विकास और व्यवहार जीवन रूपों की विविधता जीव विज्ञान में विधियां विकासात्मक अनुदान सेल संचार और सेल सिग्नलिंग |
भौतिक विज्ञान | शास्त्रीय यांत्रिकी क्वांटम यांत्रिकी भौतिकी की गणितीय विधियां विद्युत चुंबकीय सिद्धांत परमाणु और आणविक भौतिकी परमाणु एवं कण भौतिकी थर्मोडायनामिक और सांख्यिकीय भौतिकी इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रायोगिक तरीके संघनित पदार्थ भौतिकी |
CSIR NET Best Books:
| CSIR NET Life Science Books 2025 | Complete Theory, Practice Notes & Previous Year Solved Papers [Set of 14 Book] | Best Life Science Books Study Material for MSc, BSc, NTA CSIR UGC NET, GATE, ICMR, and DBT Examinations in India | Published by Two Brothers Publications | यहाँ से खरीदें |
| CSIR NET & GATE General Aptitude Solved Papers | यहाँ से खरीदें |
| PW CSIR – NET Recap Life Sciences Chapterwise & Yearwise Previous Years Solved Papers (2025-2015) PYQ Latest June 2025 Exam Questions Covered l DBT – JRF, ICMR – JRF, IIT JAM Exams | यहाँ से खरीदें |
| PW CSIR – NET Recap Physical Sciences Chapterwise & Yearwise Previous Years Solved Papers (2025-2015) PYQ Latest December 2024 Paper Covered l TIFR, JEST, GATE and IIT JAM Exams [Paperback] PW | यहाँ से खरीदें |
| Physic WallahPW CSIR – NET Recap Chemical Sciences Chapterwise & Yearwise Previous Years Solved Papers (2025-2015) PYQ Latest June 2025 Exam Questions Covered l GATE, TIFR, BARC, and IIT JAM Exams | यहाँ से खरीदें |
| PW CSIR – NET Recap Mathematical Sciences Chapterwise & Yearwise Previous Years Solved Papers (2025-2015) PYQ Latest June 2025 Exam Questions Covered l GATE, TIFR, BARC, and IIT JAM Exams | यहाँ से खरीदें |
| CSIR UGC-NET/JRF – Physical Sciences Exam Guide | यहाँ से खरीदें |
| TOPPERSNOTESCSIR-NET Physical Science Exam Notes in Clean and Readable Handwriting Focused Study Material with Set of 7 Books – New Edition | यहाँ से खरीदें |
FAQs
प्रश्न: सीएसआईआर नेट में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?
उत्तर: सीएसआईआर नेट में रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान सब्जेक्ट होते हैं?
प्रश्न: सीएसआईआर नेट एग्जाम क्लियर करने के बाद क्या करें?
उत्तर: सीएसआईआर नेट एग्जाम क्लियर करने के बाद लेक्चररशिप और रिसर्च फ़ेलोशिप दोनों के योग्य हो जाते हैं।
प्रश्न: सीएसआईआर नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंक चाहिए?
उत्तर: सीएसआईआर नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33% अंक (सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए) और 25% अंक (एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए) चाहिए।
प्रश्न: सीएसआईआर नेट की फीस कितनी है?
उत्तर: सीएसआईआर नेट की फीस सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹1150, ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) के लिए ₹600, और एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर के लिए ₹325 है।
प्रश्न: CSIR NET JRF का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: CSIR NET JRF का पूरा नाम वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलो है।
संबंधित अर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को CSIR NET Syllabus in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

