बादल का पर्यायवाची शब्द

बादल का पर्यायवाची शब्द (Badal Ka Paryayvachi Shabd) और इनके वाक्य प्रयोग

बादल का पर्यायवाची शब्द : हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्‍सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम बादल का पर्यायवाची शब्द (Badal Ka Paryayvachi Shabd) क्‍या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘ब’ अक्षर से बनाने वाले अन्‍य पर्यायवाची शब्द।

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)

जि‍न शब्‍दों के अर्थ में समानता देखने को म‍िलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्‍द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “छतरी, छत, छाता और छत्‍ता”।

बादल का पर्यायवाची शब्द क्‍या होता है? (Badal Ka Paryayvachi Shabd)

  1. मेघ
  2. घन
  3. जलधर
  4. वारिद
  5. पयोद
  6. नीरद
  7. अंबुद आदि।

बादल का पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग

छात्र नीचे द‍िए गए बादल शब्‍द के वाक्‍यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्‍यास में जोड सकते हैं।

  1. आसमान में घन छाए हैं, लगता है अब बारिश होगी।
  2. आज मेघ बहुत गरजे, पर बरसे नहीं।
  3. बादल का रंग गहरा काला हो गया है।
  4. सावन के महीने में अंबुद खूब बरसते हैं।
  5. कल स्‍कूल में टीचर ने बादल के बारे में सभी बच्‍चों से पूछा।

ब से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-

छात्र नीचे दिए गए ब से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।

  1. बादल- मेघ, जलधर, वारिद, नीरद आदि।
  2. बालिका- गौरी, कन्या, बेटी, किशोरी आदि।
  3. बादल- पयोधर, मेघ, जलधर, अंबुद आदि।
  4. बंजर- अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर आदि।
  5. बख़ील- कंजूस, कृपण, सूम, मत्सर आदि।
  6. बंदर- कपि, मर्कट ,वानर, कपीस आदि।
  7. ब्रह्मांड- दुनिया, जगत, विश्व, संसार आदि।
  8. ब्रह्मा- स्वयंभू, पितामह, विश्व, सृष्टिकर्ता आदि।
  9. बगीचा- बाग, उपवन, वाटिका, उद्यान आदि।
  10. बाघ- व्याघ्र, शार्दुल, चित्रक, व्याल आदि।

पर्यायवाची शब्द MCQ 

यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –

प्रश्‍न 1: जनार्दन का पर्यायवाची शब्द क्‍या है? (UP RO/ARO 2010) (Pre Exam) 

उत्‍तर – (A) राम                       (B) कृष्ण

           (C) वि‍ष्‍णु                     (D) बह्मा

प्रश्‍न 2:  बि‍जली का पर्यायवाची शब्द है? (UP RO/ARO 2013) (Pre Exam) 

उत्‍तर – (A) वितुंडा                      (B) दामि‍नी

           (C) चंचला                      (D) तडित

प्रश्‍न 3: कुरंग का पर्यायवाची शब्द क्‍या है? (UPPSC Mines Inspector 2022)

उत्‍तर – (A) प्रभात                    (B) हिरन

           (C) पर्वत                     (D) समुद्र

प्रश्‍न 4: गंगा का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (UPPSC CSAT 2023)

उत्‍तर – (A) देवनदी                     (B) रवितनया

           (C) त्रिपथगा                    (D) भगीरथी

संबंधि‍त अर्टिकल

जनार्दन का पर्यायवाची शब्ददिमाग का पर्यायवाची शब्द
आज्ञा के पर्यायवाची शब्दआवारा के पर्यायवाची शब्द
तड़ाग का पर्यायवाची शब्दस्नेह का पर्यायवाची शब्द
अयोध्या के पर्यायवाची शब्दनिपुण का पर्यायवाची शब्द

उम्मीद है आप सभी पाठकों को बादल का पर्यायवाची शब्द (Badal Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी मुहावरों के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ten + ten =