UP Police SI Recruitment 2025 : पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एसआई, प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती कि जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 है। जो उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी को पाना चाहते हैं, वे नीचे दी गई आधिकारिक अधिसूचना को देखें।
पुलिस भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2025 कब से कबतक आवेदन
आवेदन करने की प्रांरभिक तिथि | 12 अगस्त 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 11 सितंबर 2025 |
पदों का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (महिला/पुरुष) | 4242 |
प्लाटून कमांडर PAC | 135 |
प्लाटून कमांडर स्पेशल फोर्स | 60 |
सब इंस्पेक्टर महिला बटालियन | 106 |
कुल पद | 4543 |
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। आयु सीमा से संबंधित छूट आदि की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन देखें।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री का होना आवश्यक है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ें।
चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) भर्ती के लिए चयन निम्न चरणों में होगा- लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी ईमेल आईडी, यूनिक मोबाइल नंबर की डिटेल को भरें।
- उसके बाद डिजिलॉकर से वेरिफिकेशन को करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
- अब मांगी गई सभी अवाश्यक जानकारी को भरें।
- ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद भरें हुए फॉर्म को अच्छी तरह से पढें।
- आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र को सुरक्षित रख लें।
- अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
उम्मीद है आप सभी पाठकों को UP Police SI Recruitment 2025 से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य सरकारी नौकरी की लेटेस्ट अपडेटस को पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।