दुश्मन का पर्यायवाची शब्द : हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम दुश्मन का पर्यायवाची शब्द (Dusman Ka Paryayvachi Shabd) क्या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘द’ अक्षर से बनाने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता देखने को मिलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “आदेश, हुक्म, समादेश और इजाजत आदि”।
दुश्मन का पर्यायवाची शब्द क्या होता है? (Dusman Ka Paryayvachi Shabd)
- शत्रु
- बैरी
- रिपु
- वैरी
- विपक्षी
- अराति
- विरोधी
- अमित्र आदि।
दुश्मन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग यहां देखें
छात्र नीचे दिए गए दुश्मन शब्द और उसके पर्यायवाची के वाक्यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्यास में जोड़ सकते हैं।
- कल दिनेश के शत्रु ने उसके साथ बहुत बडा छल कर दिया।
- विरोधी पार्टी ने श्याम लाल को चुनाव में हरा दिया।
- सोहन रोहन का मित्र नहीं बल्कि अमित्र था, वह उसके हर काम से बैर करता था।
- कल महेश के शत्रुओं ने मिलकर उसकी कार खराब कर दी।
‘द’ से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-
छात्र नीचे दिए गए ‘द’ से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।
- दम- ताकत, बल, शक्ति
- दुविधा- असमंजस, कश्मकश, धर्मसंकट, आगापीछा, उहापोह
- द्वेष- शत्रुता, दुशमनी, खार, बैर, ईष्या
- दर्पण- शीशा, आईना, आरसी, प्रतिमान, मुकुर
- दोषी- अपराधी, कसूरवार, अपचारी, अभियुक्त
पर्यायवाची शब्द MCQ
यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –
प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन सा शब्द कुरंग शब्द का पर्यायवाची शब्द है? (UPPSC Mains Inspector 2022)
(A) प्रभात (B) हिरन
(C) पर्वत (D) समुद्र
प्रश्न 2: इनमें से कौन सा शब्द पक्षी का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (UPPSC Mains Inspector 2022)
(A) हिरण्य (B) शंकुत
(C) पतंग (D) शकुनि
प्रश्न 3: निम्नलिखित में से कौन सा शब्द कुरंग शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (UPPSC Mains Inspector 2022)
(A) अनी (B) कटक
(C) बरूथ (D) निकर
प्रश्न 4: इनमें से अरण्य शब्द का पर्यायवाची शब्द है? (UPPSC CSAT 2022)
(A) शस्य (B) कुलीन
(C) कांतार (D) आभारी
संबंधित अर्टिकल
जनार्दन का पर्यायवाची शब्द | दिमाग का पर्यायवाची शब्द |
आज्ञा के पर्यायवाची शब्द | आवारा के पर्यायवाची शब्द |
तड़ाग का पर्यायवाची शब्द | स्नेह का पर्यायवाची शब्द |
अयोध्या के पर्यायवाची शब्द | निपुण का पर्यायवाची शब्द |
उम्मीद है आप सभी पाठकों को दुश्मन का पर्यायवाची शब्द (Dusman Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।