पास का पर्यायवाची शब्द : हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम पास का पर्यायवाची शब्द (Pass Ka Paryayvachi Shabd) क्या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘प’ अक्षर से बनाने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता देखने को मिलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “आदेश, हुक्म, समादेश और इजाजत आदि”।
पास का पर्यायवाची शब्द क्या होता है? (Pass Ka Paryayvachi Shabd)
- निकट
- निकटतम
- समीप
- पास-पास
- नजदीक
- करीब
- आस-पास आदि।
पास के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग यहां देखें
छात्र नीचे दिए गए पास शब्द और उसके पर्यायवाची के वाक्यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्यास में जोड़ सकते हैं।
- रोहन हमेशा अपनी मां के साथ ही सोता है।
- स्वाति को अपने लोगों के समीप रहने की आदत है।
- रिया ने सुरेश से थोडी बात क्या कर ली, वह तो नजदीक आने लग गया।
- परीक्षा के समय सभी छात्रों को पास-पास बैठने से रोका गया है।
- स्कूल में टीचर ने कल सभी छात्रों से पास का पर्यायवाची शब्द पूछा।
‘प’ से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-
छात्र नीचे दिए गए ‘प’ से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।
- पवन -अनिल, पवमान, वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, समीरण, स्पर्शन
- पहाड़ – पर्वत, धराधर, नग, भूधर, महीधर, गिरि, अचल, शैल, धरणीधर
- पुत्र- बेटा, तनुज, तनय, नंदन, आत्मज, सुत, वत्स
- पुत्री- सुता, तनया, बेटी, आत्मजा, तनूजा
- पत्थर – पाषाण पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।
- पक्षी- चिडिया, गगनचर, पखेरू, खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, विहंग, नभचर
- पति- प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र, स्वामी, प्राणाधार
- पत्नी- सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, भार्या, वधू, वामा, अर्धांगिनी, वामांगिनी
- पुष्प- फूल, कुसुम, मंजरी, सुमन, प्रसून, पुहुप
- पाश – बंधन, जाल, फंदा, जकड़ना।
- परछाई – साया, प्रतिछाया, छाया, प्रतिबिम्ब, प्रतिरूप, छाँव।
पर्यायवाची शब्द MCQ
यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –
प्रश्न 1: जीभ का पर्याय है? (UP RO/ARO Pre 2010)
(A) वचन (B) रसना
(C) ध्वनि (D) जीव
प्रश्न 2: निम्नलिखित में से सरस्वती का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (UP RO/ARO Pre 2010)
(A) वीणपाणि (B) महाश्वेता
(C) पदमा (D) भारती
प्रश्न 3: कौन सा शब्द अहि का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (UP RO/ARO Pre 2010)
(A) उरग (B) सरीसृप
(C) पवनाश (D) सिंधुर
प्रश्न 4: निम्नलिखित में से शिव का पर्यायवाची शब्द है? (UP RO/ARO Pre 2010)
(A) शिवालय (B) रूद्र
(C) रूद्राक्ष (D) हरि
संबंधित अर्टिकल
जनार्दन का पर्यायवाची शब्द | दिमाग का पर्यायवाची शब्द |
आज्ञा के पर्यायवाची शब्द | आवारा के पर्यायवाची शब्द |
तड़ाग का पर्यायवाची शब्द | स्नेह का पर्यायवाची शब्द |
अयोध्या के पर्यायवाची शब्द | निपुण का पर्यायवाची शब्द |
उम्मीद है आप सभी पाठकों को पास का पर्यायवाची शब्द (Pass Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।