निकटतम का पर्यायवाची शब्द (Nikattam Ka Paryayvachi Shabd) और इनके वाक्य प्रयोग

 निकटतम का पर्यायवाची शब्द (Nikattam Ka Paryayvachi Shabd) और इनके वाक्य प्रयोग

निकटतम का पर्यायवाची शब्द : हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्‍सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम निकटतम का पर्यायवाची शब्द (Nikattam Ka Paryayvachi Shabd) क्‍या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘न’ अक्षर से बनाने वाले अन्‍य पर्यायवाची शब्द।

📢 शिक्षातक (Sikshatak) कम्युनिटी से जुड़ें

दैनिक शिक्षा समाचार, सरकारी नौकरी अपडेट्स, बोर्ड परीक्षा व फ़्री PDF नोट्स सबसे पहले पाने के लिए जॉइन करें:

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)

जि‍न शब्‍दों के अर्थ में समानता देखने को म‍िलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्‍द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “आदेश, हुक्म, समादेश और इजाजत आदि”।

निकटतम का पर्यायवाची शब्द क्‍या होता है? (Nikattam Ka Paryayvachi Shabd)

  • निकट
  • पास का
  • समीप का
  • पास-पास
  • साथ-साथ
  • आसन्न
  • नजदीक
  • सन्निकट आदि।

निकटतम के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग यहां देखें

छात्र नीचे द‍िए गए निकटतम शब्‍द और उसके पर्यायवाची के वाक्‍यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्‍यास में जोड़ सकते हैं।

  • रोहन हम लोगों के बहुत निकटतम आ गया था।
  • चोरो को पकडने के लिए पुलिस बहुत नजदीक आ गई थी।
  • गौरी और ईशान हमेशा साथ साथ ही खाना खाते हैं।
  • कल मैंने अमिताभ बच्‍चन को बहुत समीप से देखा।
  • स्‍कूल में टीचर ने कल सभी छात्रों से निकटतम का पर्यायवाची शब्‍द पूछा।

‘न’ से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-

छात्र नीचे दिए गए ‘न’ से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।

  1. नया- नूतन, नव, नवीन, नव्य
  2. नाव- नौका, तरणी, तरी
  3. नरेश- प्रजापति, नृप, राजा ,नरेंद्र, महाराजा, सम्राट, भूपति।  
  4. निंदा – बदनामी, घृणा,भर्त्सना,दुर्वाद, आलोचना, बुराई। 
  5. नाग – सर्प, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग। 
  6. नग – पहाड़, पर्वत, शिखर, महीधर, धरणीधर, गिरि, शैल। 
  7. नमक – लोन, नोन,रामरस, रेह। 
  8. निर्धन – गरीब, दरिद्र, कंगाल, दिनहीन, दीन, रंक, धनहीन, अकिंचन, मुफ़लिस। 
  9. नर – आदमी, जन, मानव, मनुष्य, पुरुष, मर्त्य, मनुज।  
  10. निरंतर – अनवरत, अविरल, अविराम, आठोंपहर, सदा, हमेशा, अभिन्न, लगातार, स्थायी। 
  11. निस्तेज – मंद, निष्प्रभ, धीमा, कांतिहीन, श्रीहत, आभाहीन,ख़ुश्क। 
  12. नदी – सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, आपगा, निम्नगा, कूलंकषा, वाहिनी, अपगा, शैवालिनी। 
  13. निवेदन- अनुनय, विनती, प्रार्थना, गुजारिश, इल्तजा, विनय। 
  14. नरम- कोमल, नाजुक, मुलायम, मृदुल। 
  15. निरर्थक – बेमतलब, व्यर्थ, बेमानी, बेकार, अर्थहीन। 
  16. नियति – होनी, विधि, भाग्य, किसमत, भावी, प्रारब्ध। 
  17. निकेतन – आवास, आलय, निलय, घर, मकान। 
  18. नुकीला – कटाग्र, तीक्ष्णार्ग, नोंकदार, पैना। 

पर्यायवाची शब्द MCQ 

यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –

प्रश्‍न 1: जीभ का पर्याय है? (UP RO/ARO Pre 2010)

(A) वचन                              (B) रसना
(C) ध्‍वनि                            (D) जीव

प्रश्‍न 2: निम्‍नलिखि‍त में से सरस्‍वती का पर्यायवाची शब्द नहीं है?  (UP RO/ARO Pre 2010)

(A) वीणपाणि‍                 (B) महाश्‍वेता

(C) पदमा                    (D) भारती

प्रश्‍न 3: कौन सा शब्‍द अहि का पर्यायवाची शब्द नहीं है?  (UP RO/ARO Pre 2010)

(A) उरग                 (B) सरीसृप

(C) पवनाश                     (D) सिंधुर

प्रश्‍न 4: निम्‍नलिखि‍त में से शि‍व का पर्यायवाची शब्द है? (UP RO/ARO Pre 2010)

(A) श‍िवालय                (B) रूद्र

(C) रूद्राक्ष                   (D) हरि

संबंधि‍त अर्टिकल

जनार्दन का पर्यायवाची शब्ददिमाग का पर्यायवाची शब्द
आज्ञा के पर्यायवाची शब्दआवारा के पर्यायवाची शब्द
तड़ाग का पर्यायवाची शब्दस्नेह का पर्यायवाची शब्द
अयोध्या के पर्यायवाची शब्दनिपुण का पर्यायवाची शब्द

उम्मीद है आप सभी पाठकों को निकटतम का पर्यायवाची शब्द (Nikattam Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    💬 सवाल, शंका या सुझाव?

    🔒 आपका ईमेल सुरक्षित रहेगा और प्रकाशित नहीं किया जाएगा।